1. Member के तौर पर cancel करना
Confirmed booking को आप booking पर दिखाई गई cancellation window के अंदर cancel कर सकते हैं (आम तौर पर start से 1 घंटा पहले तक)। एक छोटी cancellation fee (पहले से दिखाई जाती है, fee पर GST अलग) कटती है; बाक़ी राशि तुरंत आपके wallet में refund हो जाती है।
2. अगर companion cancel करे
आपको 100% instant refund wallet में मिलता है — GST समेत। Cancel करने वाले companions पर fee लगती है और बार-बार cancel करने से उनकी ranking गिरती है।
3. No-shows
अगर session हुआ ही नहीं, तो booking page से report करें। हमारी team location और chat evidence review करती है; companion का verified no-show होने पर पूरा refund मिलता है।
4. Refund कहाँ आता है
Refunds तुरंत आपके GYP wallet में credit होते हैं — किसी भी अगली booking में use करें या अपने verified bank account में withdraw करें (Cashfree से 1–2 working days, कोई withdrawal fee नहीं)। इस्तेमाल हुआ promo credit पहले promo balance में लौटता है।
5. Payment-pending bookings
Hold window के अंदर payment पूरी न होने पर booking अपने आप expire हो जाती है और hold हुई wallet राशि automatically release हो जाती है।
6. Subscriptions (companions के लिए)
Partner subscription plans एक तय अवधि की one-time payment हैं — कोई auto-renewal नहीं। Activate हुए plans non-refundable हैं, सिवाय क़ानूनी ज़रूरत या verified payment error के।